केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज कहा कि कर्तव्य भवन को दिल्ली भर में फैले विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक साथ लाकर दक्षता, नवाचार और सहयोग को बढ़ाने के लिए सोच-समझकर डिज़ाइन किया गया है।
नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि यह अत्याधुनिक कार्यालय परिसर लगभग 1 दशमलव 5 लाख वर्ग मीटर में फैला है और दो बेसमेंट और 6 मंजिलों में फैला है।
उन्होंने बताया कि कर्तव्य भवन-3 में गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, ग्रामीण विकास, एमएसएमई, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग और प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय सहित कई प्रमुख मंत्रालयों और विभागों के कार्यालय होंगे।