मार्च 27, 2026 2:51 अपराह्न

printer

पीएम मोदी ने अपने कार्यालय से टेलीविजन पर अयोध्या में भगवान राम की पूजा और सूर्य तिलक के दर्शन किए

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने संसद भवन स्थित अपने कार्यालय से टेलीविजन पर अयोध्या में, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में, भगवान राम की पूजा-अर्चना की और सूर्य तिलक के दर्शन किए।

 राम नवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि त्याग, तपस्या और संयम से परिपूर्ण मर्यादा पुरुषोत्तम का जीवन हर परिस्थिति का पूरी शक्ति से सामना करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्श न केवल भारत के लोगों बल्कि समस्त मानवता का शाश्वत मार्गदर्शन करते रहेंगे। प्रधानमंत्री ने कामना की कि भगवान राम की कृपा से सभी का कल्याण सुनिश्चित हो और विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्र संकल्प की पूर्ति का मार्ग प्रशस्त हो।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला