प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल नई दिल्ली में अपने आवास पर महान तमिल कवि और स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्यम भारती की संपूर्ण रचनाओं का संग्रह जारी करेंगे। श्री भारती के लेखन ने लोगों में देशभक्ति की भावना और भारतीय संस्कृति तथा देश की आध्यात्मिक विरासत को आम लोगों तक पहुंचाया।
उनकी संपूर्ण रचनाओं का 23 खंडों का संग्रह सीनी विश्वनाथन द्वारा संकलित और संपादित किया गया है। इसमें सुब्रमण्यम भारती के लेखन के संस्करणों, व्याख्याओं, दस्तावेजों, पृष्ठभूमि की जानकारी और दार्शनिक प्रस्तुति आदि का विवरण शामिल है।