मार्च 20, 2026 9:24 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति के बारे में बहरीन के शासक से बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बहरीन के शासक हमद बिन ईसा अल खलीफा से फोन पर बातचीत की और ईद-उल-फित्र की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया क्षेत्र की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की तथा ऊर्जा और रिहायशी इलाकों पर हुए हमलों की निंदा की। इससे वैश्विक खाद्य, ईंधन और उर्वरक सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव को रेखांकित किया। श्री मोदी ने नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने और जहाजरानी मार्गों को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर बल दिया। उन्‍होंने बहरीन में भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए निरंतर समर्थन देने के लिए बहरीन के शासक को धन्यवाद दिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला