फ़रवरी 13, 2026 4:50 अपराह्न | PM Modi speaks to BNP chairman Tarique Rahman

printer

पीएम मोदी ने बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान को चुनावी जीत पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान से बात की और बांग्लादेश चुनावों में मिली शानदार जीत पर उन्हें बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने बांग्लादेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के श्री रहमान के प्रयासों में अपनी शुभकामनाएं और समर्थन व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दो घनिष्ठ पड़ोसी देशों के रूप में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। उन्होंने दोनों देशों के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि की।