मार्च 27, 2026 7:40 अपराह्न

printer

पीएम मोदी ने कहा, नोएडा हवाई अड्डा देश की प्रमुख हरित परियोजनाओं में से एक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण के उद्घाटन से पहले, सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह हवाई अड्डा वाणिज्‍य और सम्‍पर्क को बढ़ावा देगा और दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की भीड़ कम करेगा। उन्होंने कहा कि नोएडा हवाई अड्डा देश की प्रमुख हरित परियोजनाओं में एक है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यात्री सेवाओं के अतिरिक्‍त, इसमे कार्गो परिवहन की अनुकूल प्रणाली है, जिससे लॉजिस्टिक्‍स सेक्‍टर को बढावा मिलेगा।