मई 12, 2026 10:45 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत समेत कई अहम फैसले, पीएम मोदी ने सराहा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के नव-निर्वाचित मुख्‍यमंत्री शुभेन्‍दु अधिकारी के नेतृत्‍व में राज्‍य मंत्रिमण्डल की पहली बैठक के निर्णयों की सराहना की है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों का कल्‍याण सर्वोच्‍च प्राथमिकता है। श्री मोदी ने प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की कि राज्‍य के लोग अब विश्‍व की सबसे बड़ी स्‍वास्‍थ्‍य योजना आयुष्‍मान भारत का लाभ उठा सकेंगे। इस योजना के अंतर्गत उत्तम गुणवत्ता और किफायती स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल सुविधा सुनिश्चित की जाती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रमुख केन्द्रीय योजनाओं को निर्बाध रूप से सुलभ कराएगी।

कल राज्‍य मंत्रिमण्‍डल की बैठक में कई महत्‍वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें बांग्‍लादेश सीमा पर 45 दिन के भीतर बाड़ लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ को भूमि हस्‍तांतरित करना शामिल है। राज्‍य सरकार ने केन्‍द्र सरकार की प्रमुख स्‍वास्‍थ्‍य योजना-आयुष्‍मान भारत तथा केन्‍द्र सरकार की अन्‍य पहलों को राज्‍य में लागू करने की घोषणा भी की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला