प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिंगली वेंकैया को उनकी जयंती पर आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि पिंगली वेंकैया भारत को देश का गौरव, तिरंगा देने में अपनी भूमिका के लिए याद किए जाते हैं।
प्रधानमंत्री ने देशवासियों को तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान को सशक्त बनाने का आग्रह किया। उन्होंने नागरिकों को <http://harghartiranga.com> पर अपनी सेल्फी या फोटो अपलोड करने का आग्रह किया।