प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल सुबह 11 बजे आकाशवाणी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश और विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 132वी कड़ी होगी। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क, एआईआर न्यूज़ वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर किया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण एआईआर न्यूज़, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी किया जाएगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी क्षेत्रीय भाषाओं में भी कार्यक्रम का प्रसारण होगा।
News On AIR | मार्च 28, 2026 10:32 पूर्वाह्न
प्रधानमंत्री मोदी कल 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे