प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी में एडवांटेज असम के दूसरे संस्‍करण का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एडवांटेज असम के दूसरे संस्‍करण निवेश और बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। सत्र को सम्‍बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद भी कई वैश्विक विशेषज्ञ भारत के तेज विकास को लेकर आश्वस्त हैं। गुवाहाटी में एडवांटेज असम निवेश और आधारभूत शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत, आने वाले 25 वर्ष की 21वीं सदी के दीर्घकालिक विजन को ध्यान में रखते हुए एक के बाद एक कदम उठा रहा है और बड़े पैमाने पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया अब भारत की शासन-प्रणाली पर भरोसा करती है, जिसमें निरंतर सुधार हो रहा है, इसकी युवा आबादी बहुत तेजी से कौशल प्राप्त कर रही है और इसका नया मध्यम वर्ग नई आकांक्षाओं के साथ आगे बढ़ रहा है।

दो दिन के शिखर सम्मेलन में उद्घाटन सत्र, सात मंत्रिस्तरीय सत्र और 14 विषयगत सत्र शामिल हैं। इसमें औद्योगिक विकास, वैश्विक व्यापार साझेदारी और असम के जीवंत एम.एस.एम.ई. क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसमें 240 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला