प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चिली के राष्ट्रपति जोस एंटोनियो कास्ट को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि वे दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति कास्ट के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि दोनों देशों के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत होगा।
News On AIR | मार्च 13, 2026 12:43 अपराह्न
चिली के राष्ट्रपति जोस एंटोनियो कास्ट को पदभार ग्रहण करने पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई