फ़रवरी 13, 2026 1:54 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश नेशनल पार्टी के प्रमुख तारिक रहमान को संसदीय चुनावों में जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बांग्लादेश में संसदीय चुनावों में बांग्लादेश नेशनल पार्टी – बीएनपी के प्रमुख तारिक रहमान की निर्णायक जीत पर उन्हें बधाई दी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने इस जीत को बांग्लादेश की जनता द्वारा रहमान के नेतृत्व में दिखाए गए विश्वास और भरोसे का स्पष्ट प्रमाण बताया।

उन्होंने कहा कि भारत, लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश का समर्थन करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए रहमान के साथ मिलकर काम करने की अपनी तत्परता भी व्यक्त की।