विश्व जल दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से पानी की हर बूंद के संरक्षण और उसके जिम्मेदार उपयोग को सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का आह्वान किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि पानी जीवन का आधार है और पृथ्वी के भविष्य को आकार देता है। प्रधानमंत्री ने सतत विकास में लगे हुए, जागरूकता फैलाने और जल संरक्षण की संस्कृति को बढ़ावा देने वाले लोगों की सराहना भी की।
News On AIR | मार्च 22, 2026 10:58 पूर्वाह्न
विश्व जल दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का जल संरक्षण और जिम्मेदार उपयोग का आह्वान