अक्टूबर 13, 2025 2:03 अपराह्न

printer

पीएम गतिशक्ति प्‍लान ने देश के बुनियादी ढांचे संबंधी योजनाओं का कायाकल्‍प कर दिया है: वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि पीएम गतिशक्ति – राष्‍ट्रीय मास्‍टर प्‍लान ने देश के बुनियादी ढांचे संबंधी योजनाओं का कायाकल्‍प कर दिया है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में पीयूष गोयल ने चार साल पहले प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस पहल को बुनियादी क्षेत्र में अत्‍यंत परिवर्तनकारी पहल बताया है। उन्‍होंने कहा कि इसके अंतर्गत मंत्रालयों, राज्‍यों, केंद्रशासित प्रदेशों और विभिन्‍न क्षेत्रों के एक डिजिटल मंच पर साथ आने से परियोजना के कार्यान्‍वयन में तेजी, समन्‍वय और स्थिरता आई है। पीयूष गोयल ने कहा कि निर्बाध कनेक्टिविटी और लॉजिटिक क्षमता से पीएम गतिशक्ति विकसित भारत की यात्रा में महत्‍वपूर्ण पहल है।