जुलाई 20, 2024 10:36 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री ने वियतनाम के वरिष्ठ नेता न्गुयेन फु ट्रोंग के निधन पर शोक व्यक्त किया

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वियतनाम के वरिष्ठ नेता न्गुयेन फु ट्रोंग के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने संदेश में श्री मोदी ने कहा कि भारत इस दुख की घड़ी में वियतनाम के लोगों और वहां के नेतृत्व के साथ एकजुटता से खड़ा है।

 

    वियतनाम की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और देश के शीर्ष नेता 80 वर्षीय गुयेन फु ट्रोंग का कल निधन हो गया था। पार्टी ने एक बयान में कहा कि ट्रोंग की मृत्यु वृद्धावस्था और गंभीर बीमारी के कारण हुई। गुयेन फू ट्रोंग 13 वर्षों तक वियतनाम के सबसे शक्तिशाली पद पर रहे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला