प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी आज दोपहर केरलम के पलक्कड में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे नौ अप्रैल को राज्य विधानसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों के लिए प्रचार के सिलसिले में राज्य के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि केरलम के मतदाता एलडीएफ और यूडीएफ के कुशासन से परेशान हैं और उनका रूझान भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के पक्ष में है। बाद में श्री मोदी त्रिशूर में एक रोड शो करेंगे।
News On AIR | मार्च 29, 2026 2:12 अपराह्न
पीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी आज केरलम के पलक्कड में जनसभा को करेंगे संबोधित