वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में वैश्विक बाजारों में भारतीय कृषि और मत्स्य उत्पादों के लिए एसपीएस (स्वच्छता तथा पादप स्वच्छता) अनुमोदन प्राप्त करने हेतु एक कार्यसूची तैयार की गई। इसका उद्देश्य निर्यात को बढ़ावा देना, किसानों और मछुआरों की आय में वृद्धि करना और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को मजबूत करना था। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गोयल ने कहा कि चर्चा में गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, स्थिरता, बाजार पहुंच, प्रमाणन प्रणालियों और सभी हितधारकों के समन्वित प्रयासों के माध्यम से उच्च मूल्य प्राप्ति को सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
News On AIR | मई 7, 2026 5:19 अपराह्न
पीयूष गोयल ने कृषि और मत्स्य उत्पादों के निर्यात बढ़ाने हेतु एसपीएस कार्यसूची पर बैठक की अध्यक्षता की