केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उसने लोकसभा में निर्धारित बहस से बचने का प्रयास किया। श्री गोयल ने संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस कांग्रेस के अनुरोध पर स्वीकार कर लिया गया था, हालांकि स्वीकार किए जाने से पहले मसौदे में कुछ संशोधन की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव पर चर्चा की तारीख उचित विचार-विमर्श के बाद तय की गई थी। उन्होंने कहा कि जब प्रस्ताव पहले ही स्वीकार कर लिया गया था और आज बहस निर्धारित थी, तब कांग्रेस ने उसी समय एक और प्रस्ताव पेश कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी न तो संसदीय प्रथाओं को समझती है और न ही संवैधानिक प्रक्रियाओं का सम्मान करती है।
News On AIR | मार्च 9, 2026 5:44 अपराह्न | Piyush Goyal
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा बहस से बचने का कांग्रेस पर आरोप लगाया