फ़रवरी 27, 2026 9:26 अपराह्न | Piyush Goyal

printer

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल: भारत-अमरीका अंतरिम व्यापार समझौते में कृषि और सूक्ष्‍म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र के हितों को सर्वोपरि

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत-अमरीका अंतरिम व्यापार समझौते में देश के कृषि, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र के हितों को सर्वोपरि रखा गया है। आज नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में उन्‍होंने कहा कि इस समझौते में किसानों, डेयरी, मुर्गी पालन, मछुआरों और हथकरघा क्षेत्रों से संबंधित सभी संवेदनशील मुद्दों को ध्यान में रखा गया है।
एक अन्य कार्यक्रम में श्री गोयल ने इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्‍मेलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अभद्र व्यवहार और विरोध प्रदर्शन की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की सफलता और प्रगति से ईर्ष्या करती है।