मार्च 19, 2026 1:16 अपराह्न

printer

फिलीपींस ने उज्बेकिस्तान को 2-0 से हराकर फीफा महिला विश्व कप-2027 के लिए क्वालीफाई किया

आज गोल्ड कोस्ट में खेले गए महिला एशियाई कप के प्ले-इन मैच में फिलीपींस ने उज्बेकिस्तान को 2-0 से हराकर फीफा महिला विश्व कप-2027 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। फिलीपींस की ओर से एंजेला बियर्ड और जैकलिन साविस्की ने एक-एक गोल किया।

फिलीपींस की टीम ने पहले हाफ में दबदबा बनाए रखा, लेकिन वह कोई गोल नहीं कर पाई। हाफ टाइम के बाद फिलीपींस ने दो गोल कर उज्बेकिस्तान को हरा दिया और इसके साथ ही उसने ब्राजील में होने वाले फीफा महिला विश्व कप में जगह पक्की कर ली।