मार्च 24, 2026 10:08 अपराह्न

printer

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्नांड मार्कोस जूनियर ने देश में ऊर्जा आपातकाल की घोषणा की

पश्चिमी एशिया में चल रहे संघर्ष के मद्देनजर फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्नांड मार्कोस जूनियर ने आज देश में ऊर्जा आपातकाल की घोषणा की। एक कार्यकारी आदेश में श्री मार्कोस ने कहा कि इस संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अनिश्चितता, आपूर्ति श्रृंखला में गंभीर व्यवधान और अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव और दबाव उत्पन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा आपातकाल की घोषणा से सरकार को मौजूदा कानूनों के तहत जोखिमों से निपटने के लिए प्रभावी और समन्वित उपाय लागू करने में मदद मिलेगी। राष्ट्रपति ने कहा कि ईंधन, भोजन, दवाइयां, कृषि उत्पाद और अन्य आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आवाजाही, आपूर्ति, वितरण और उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। यह घोषणा एक वर्ष तक प्रभावी रहेगी।