जुलाई 17, 2025 5:52 अपराह्न

printer

श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच नई रेल लाइन के लिए सर्वेक्षण को अनुमति

रेल मंत्रालय ने जम्मू और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच 77 किलोमीटर से अधिक लंबी दूरी की एक अतिरिक्त नई रेल लाइन के लिए जगह का सर्वेक्षण करने को स्‍वीकृति दे दी है। यह पहल भारतीय रेलवे की अपने नेटवर्क के विस्तार और बेहतर परिवहन तथा पर्यटन पहुंच के माध्यम से क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।