शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि क्यूएस टॉप 50 विषय रैंकिंग 2026 में देश के प्रमुख संस्थानों का प्रदर्शन भारत के उच्च शिक्षा प्रणाली के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
सोशल मीडिया पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि ये रैंकिंग मजबूत शैक्षणिक मानकों और देश के संस्थानों की बढ़ती वैश्विक उपस्थिति को दर्शाती हैं। यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति के गुणवत्ता, नवाचार और वैश्विक जुड़ाव पर केंद्रित दृष्टिकोण से समर्थित हैं।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर शांतिश्री डी पंडित ने विश्व क्यूएस रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त करने के लिए जेएनयू के शिक्षकों और छात्रों को बधाई दी है।
कुलपति ने कहा कि जेएनयू पिछले तीन वर्ष से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ‘नारी शक्ति फॉर विक्षित भारत’ के साथ शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बना हुआ है।