अक्टूबर 13, 2024 5:57 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र के लोग राजनीतिक बदलाव के लिए उत्सुकः शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने आज कहा कि महाराष्ट्र के लोग राजनीतिक बदलाव के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह भावना आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के नतीजों में दिखाई देगी। वे मुंबई में महा विकास अघाड़ी गठबंधन के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।

 

    श्री पवार ने दावा किया कि राज्य प्रशासन, जिसे कभी देश में सबसे अच्छा माना जाता था, महायुति शासन के तहत उसका मनोबल गिर गया है।

 

    गठबंधन ने कानून व्यवस्था की स्थिति, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार, किसानों की आत्महत्या, बेरोजगारी और महाराष्ट्र से उद्योगों के स्थानांतरण सहित विभिन्न मुद्दों पर सत्तारूढ़ महायुति सरकार की आलोचना की। 

 

    संवाददाता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पृथ्वीराज चव्हाण समेत कई अन्य नेता शामिल थे।

 

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या पर गठबंधन के सभी नेताओं ने राज्य सरकार की आलोचना की।

 

    भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए, उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर महाराष्ट्र विकास अघाड़ी गठबंधन चुनाव जीतता है, तो वह नफरत की राजनीति के बजाय विकास की राजनीति पर ध्यान केंद्रित करेगा।