जून 11, 2025 7:38 अपराह्न

printer

राजधानी दिल्ली में लोगों को तेज धूप के साथ लू का सामना करना पड़ा

राजधानी दिल्ली में आज लोगों को तेज धूप के साथ लू का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 43 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

    मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली एनसीआर क्षेत्र में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।