प्रसार भारती का ऑडियो-विजुअल प्रसारण और प्रसार मंच-पीबी-शब्द अगले वर्ष मार्च तक लोगो रहित समाचार सामग्री प्रतिदिन नि:शुल्क उपलब्ध कराता रहेगा। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आज बताया कि पीबी-शब्द अपने 1500 से अधिक संवाददाताओं और 60 समर्पित संपादन डेस्क के चौबीसों घंटे कार्यरत नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न प्रारूपों में प्रतिदिन एक हजार खबरें प्रसारित करता है। यह लाइव फीड सुविधा भी प्रदान करता है, जिसमें राष्ट्रीय महत्व की घटनाएं, अलंकरण समारोह और विभिन्न प्रेस ब्रीफिंग सहित लाइव कार्यक्रमों का विशेष कवरेज शामिल रहता है। मंत्रालय ने कहा है कि पीबी-शब्द के माध्यम से उपलब्ध कराई गई सामग्री लोगो रहित है और इसका उपयोग करते समय पीबी-शब्द का उललेख करना जरूरी नहीं है।
News On AIR | मार्च 10, 2026 7:54 अपराह्न | PB-shabd will continue to provide logo-free news content
पीबी-शब्द अगले वर्ष मार्च तक लोगो रहित समाचार सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध कराता रहेगा