अप्रैल 5, 2026 9:38 पूर्वाह्न

printer

बैंकॉक में तीरंदाजी पैरा सीरीज में पायल नाग ने शीतल देवी को हराकर स्वर्ण पदक जीता

विश्व पैरा तीरंदाजी श्रृंखला में, किशोर आयु वर्ग की 18 वर्षीय तीरंदाज पायल नाग ने बैंकॉक में आयोजित महिला कंपाउंड स्पर्धा के फाइनल में विश्व नंबर 1 शीतल देवी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही भारत ने सात स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य सहित कुल 16 पदक जीते।

कंपाउंड पुरुष स्पर्धा में तोमन कुमार ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि भावना ने रिकर्व महिला स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया। तोमन ने ऑस्ट्रेलिया के जोनाथन मिल्ने को से हराया, जबकि भावना ने थाईलैंड की पथराफोन पट्टावेओ को मात दी।

दो बार के पैरालंपिक पदक विजेता हरविंदर सिंह को रिकर्व फाइनल में इंडोनेशिया के खोलिदीन से हारने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं स्वाति चौधरी ने भी महिला वर्ग के स्वर्ण पदक मुकाबले में दक्षिण कोरिया की ओक ग्यूम किम से हारकर रजत पदक जीता।

इससे पहले, श्याम सुंदर स्वामी ने कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में अपने अपने ही देश के पेरिस पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता राकेश कुमार को कड़े मुकाबले में हराकर कांस्य पदक हासिल किया। राकेश को इस हार के बाद चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा।