मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 23, 2025 10:25 पूर्वाह्न

printer

पॉल कपूर बने अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री, दक्षिण और मध्य एशिया के मामलों को देखेंगे

ट्रम्प प्रशासन ने भारतीय-अमरीकी सुरक्षा विशेषज्ञ पॉल कपूर को कल दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए सहायक विदेश मंत्री के रूप में आधिकारिक रूप से नियुक्त किया। सीनेट द्वारा अनुमोदित 107 नामांकित व्यक्तियों में शामिल पॉल कपूर भारत सहित दक्षिण और मध्य एशिया के प्रमुख देशों के साथ अमरीका के राजनयिक संबंधों को देखेंगे।

 

पॉल कपूर, डोनाल्ड लू का स्थान लेंगे, जो इस पद पर सितंबर 2021 से जनवरी 2025 तक रहे। पॉल कपूर, इससे पहले विदेश विभाग के नीति नियोजन स्टाफ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं जहाँ उन्होंने 2020 और 2021 के बीच दक्षिण और मध्य एशिया, हिंद-प्रशांत रणनीति और भारत-अमेरिका संबंधों से जुड़े मुद्दों पर काम किया। इस वर्ष जून में सीनेट में अपनी पुष्टिकरण सुनवाई के दौरान, पॉल कपूर ने कहा था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका करियर उन्हें किसी दिन उस स्थान पर वापस ले जाएगा जहाँ उनका जन्म हुआ था।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला