स्पेन के कैनरी द्वीप समूह के पास हंतावायरस से प्रभावित क्रूज जहाज के यात्री और चालक दल के सदस्य को अब उनके देश भेजा जा रहा है। संक्रमण रोकने के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमों के अंतर्गत आइसोलेशन में रखा जाएगा।
स्पेन और फ्रांस के नागरिकों को लेकर सरकारी विमान कल दोपहर मैड्रिड और पेरिस पहुंचे। यात्रियों को जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।
फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने कहा कि फ्रांस के पांच यात्रियों में से एक में संक्रमण के लक्षण मिले हैं। कनाडा, नीदरलैंड, तुर्की, ब्रिटेन, आयरलैंड और अमरीका के लिए भी उड़ानें निर्धारित हैं, और लोगों को निकालने का अभियान आज भी जारी रहने की उम्मीद है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने क्रूज के सभी यात्रियों के लिए 42 दिनों के क्वारंटाइन की सलाह दी है। दो मई को जोहान्सबर्ग में पहली बार संक्रमाण का मामला सामने आया था। ब्रिटेन के एक यात्री के बीमार होने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले एक अन्य यात्री की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि ब्रिटिश मरीज की हालत में अब सुधार है।