निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में मालदा ज़िले के चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के पुलिस पर्यवेक्षक को बदल दिया है। तृणमूल कांग्रेस की शिकायतों के बाद आयोग ने बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हृदयकांत को मानिकचक, मोथाबाड़ी, सुजापुर और बैष्णबनगर विधानसभा क्षेत्रों का नया पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इन सीटों पर पहले जयंतकांत पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में तैनात थे। तृणमूल कांग्रेस ने उनकी नियुक्ति पर आपत्ति जताई थी।
News On AIR | मार्च 28, 2026 5:09 अपराह्न
पश्चिम बंगाल: मालदा के चार विधानसभा क्षेत्रों के पुलिस पर्यवेक्षक बदले गए