जुलाई 13, 2024 10:39 पूर्वाह्न | Dharmendra Pradhan | Telangana

printer

तेलंगाना में पार्टी के पास भाजपा को सर्वश्रेष्ठ राजनीतिक दल बनाने के लिए 1500 दिन की कार्ययोजना: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 

 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि तेलंगाना में पार्टी के पास भाजपा को सर्वश्रेष्ठ राजनीतिक दल बनाने के लिए 1500 दिन की कार्ययोजना है। तेलंगाना भाजपा कार्यकारी समिति की बैठक में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो एक सामान्य पार्टी कार्यकर्ता के मुख्यमंत्री बनने की प्रबल संभावनाएं हैं। 

 

श्री प्रधान ने कहा कि राज्य की आम जनता की समस्याओं का समाधान करने से ही निचले स्तर पर पार्टी मजबूत होगी। भाजपा को देश के उत्तरी हिस्से की पार्टी कह कर संबोधित करने के लिए विपक्षी नेताओं की आलोचना करते हुए श्री प्रधान ने कहा कि लोकसभा चुनाव ने साबित कर दिया कि भाजपा पूरे देश की पार्टी है। श्री प्रधान ने कहा कि भाजपा दक्षिण भारत में भी मजबूत हो रही है और पार्टी ने तमिलनाडु में वोट प्रतिशत में सुधार करते हुए केरल में भी अपना खाता खोला है