जुलाई 10, 2024 8:31 अपराह्न | Delhi | Rain

printer

अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक तौर पर बादल छाये रहने और हल्‍की वर्षा होने की संभावना

राजधानी दिल्‍ली के विभिन्‍न इलाकों में आज हल्‍के से तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा 25 दशमलव चार मिलीमीटर बारिश पालम इलाके में दर्ज की गई। वहीं बारिश के बाद द्वारका, बसंत विहार, आजाद मार्किट, शास्‍त्री नगर, मुनिरका, मदर डेयरी और मोती बाग समेत कई इलाकों में जलभराव भी देखा गया। बारिश से राजधानी का मौसम सुहावना बना हुआ है। 

मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक तौर पर बादल छाये रहने और हल्‍की वर्षा होने की संभावना व्यक्त की हैं। कल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला