अगस्त 5, 2025 3:55 अपराह्न

printer

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा और राज्‍यसभा में विपक्षी दलों के हंगामें पर जताई नाराजगी

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा और राज्‍यसभा में विपक्षी दलों के लगातार हंगामें पर नाराजगी व्‍यक्‍त की है। संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि मॉनसून अधिवेशन का ये तीसरा सप्‍ताह है लेकिन एक भी विधेयक पारित नहीं कराया जा सका है।

 

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मणिपुर में राष्‍ट्रपति शासन बढ़ाए जाने संबंधी प्रस्‍ताव पारित हो चुका है लेकिन ये अनुमोदन के लिए राज्‍यसभा में अभी तक लंबित है। श्री रिजिजू ने विपक्षी दलों से सहयोग करने और सदन को चलने देने का आग्रह किया।

 

आज नई दिल्‍ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक के बारे में उन्‍होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलता पर एक प्रस्‍ताव बैठक में पारित किया गया और सभी सांसदों ने देश के सशस्‍त्र बलों की वीरता की सराहना की।