सितम्बर 19, 2025 12:43 अपराह्न | FutureFrontiersConclave | KirenRijiju

printer

सरकार के एजेंडे का मुख्य विषय महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास है: किरेन रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्‍य की प्राप्ति के लिए महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ज़रूरी है।

 

नई दिल्ली में फ्यूचर फ्रंटियर कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए श्री रिजिजू ने कहा कि सरकार के एजेंडे का मुख्य विषय महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास है।

 

उन्होंने कहा कि भारत, विश्‍व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। श्री रिजिजू ने कहा कि पिछले ग्यारह वर्षों में भारत 11वें स्थान से विश्‍व की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला