संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में भाग नहीं लेने का आरोप लगाया है। मीडिया से बातचीत में श्री रिजिजू ने कहा कि जैसे ही लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू होने वाली थी, तभी विपक्ष अपना नया एजेंडा लेकर आया और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर चर्चा के लिए प्रतिबद्धता की मांग की। श्री रिजिजू ने कहा कि विपक्षी दलों की मांग थी कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो, लेकिन अब वे चर्चा में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
Site Admin | जुलाई 28, 2025 1:48 अपराह्न
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी दलों पर ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में भाग नहीं लेने का लगाया आरोप