जुलाई 22, 2025 8:28 पूर्वाह्न

printer

संसद ने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले पर बहस के लिए लोकसभा में 16 घंटे का समय निर्धारित किया

संसद भवन में आज संसद की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई। इसमें पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में चर्चा करने का निर्णय लिया गया। इस विषय पर लोकसभा में चर्चा के लिए 16 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। इसके अलावा आयकर विधेयक, 2025 पर चर्चा के लिए लोकसभा में 12 घंटे और राज्यसभा में 9 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।