कल जिन प्रमुख सांसदों को शपथ दिलाई गई उनमें केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल, पीयूष गोयल, जीतन राम मांझी, राजीव रंजन और अन्नपूर्णा देवी शामिल हैं। इनके अतिरिक्त दिल्ली से नवनिर्वाचित बांसुरी स्वराज, मनोज तिवारी और अन्य सांसदों को भी शपथ दिलाई गई। हिमाचल प्रदेश से चुने गये पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और अभिनेत्री कंगना रनौत भी उन प्रमुख चेहरों में शामिल हैं जिन्हें लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई। गुजरात से भारतीय जनता पार्टी के परषोत्तम रूपाला तथा हरियाणा से नवीन जिंदल और कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी शपथ ली। कई सांसदों ने हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं में भी शपथ ली जिनमें तेलुगू, असमी, बांग्ला, मलयालम, गुजराती, कन्नड, उडिया, मैथिली, डोगरी, और उर्दू शामिल हैं। केन्द्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने संस्कृत में शपथ ली।
Site Admin | जून 25, 2024 9:47 पूर्वाह्न | Lok Sabha | Parliament Session
संसद सत्र: आज भी जारी रहेगा नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण
संसद भवन में नवनिर्वाचित संसद सदस्यों का शपथ ग्रहण आज भी जारी रहेगा। 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के प्रथम दिन कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई सांसदों को शपथ दिलाई गई। लोकसभा में सदन के नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे पहले शपथ ली। अस्थाई लोकसभा अध्यक्ष भर्तृहरि महताब ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही में श्री महताब की सहायता के लिए नियुक्त अध्यक्ष पैनल के सदस्यों ने शपथ ली। भाजपा सांसद राधामोहन सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते ने अध्यक्ष पैनल के सदस्य के रूप में शपथ ली। हालांकि, कांग्रेस सांसद के. सुरेश, डीएमके सांसद टी. आर. बालू और टीएमसी के सुदीप बंदोपाध्याय ने पैनल के सदस्यों के रूप में शपथ नहीं ली।