जुलाई 21, 2025 9:08 अपराह्न

printer

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को हटाने के लिए संसद सदस्‍यों ने लोकसभा और राज्‍यसभा में महाभियोग प्रस्ताव पेश किया

संसद में सदस्यों ने आज न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को हटाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक ज्ञापन सौंपा। कुल 145 लोकसभा सदस्यों ने संविधान के अनुच्छेद एक सौ 24, दो सौ 17 और दो सौ 18 के अंतर्गत न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं।

भाजपा, कांग्रेस, टीडीपी, जेडीयू, जेडी(एस), जन सेना पार्टी, एजीपी, शिवसेना (शिंदे) और सीपीएम सहित विभिन्न दलों के सांसदों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पर हस्ताक्षर करने वालों में भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, रविशंकर प्रसाद और राजीव प्रताप रूडी, कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी और एनसीपी-एससीपी की सुप्रिया सुले शामिल हैं।

संसद, न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आवास पर नकदी बरामद होने से संबंधित मामले की जांच करेगी। इस बीच, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आज कहा कि उन्हें न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को हटाने का प्रस्ताव मिला है। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव पर राज्यसभा के 50 से ज़्यादा सदस्यों ने हस्ताक्षर किए हैं। बाद में सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला