मई 5, 2025 7:31 अपराह्न

printer

दर्शकों को आकर्षित कर रही है पंचायती-राज मंत्रालय की फिल्म अल्हुआ विकास

पंचायती राज मंत्रालय की फिल्म अल्हुआ विकास दर्शकों को बहुत आकर्षित कर रही है। यह फिल्म दर्शकों को पूरे देश में ग्राम पंचायतों को प्रभावित करने वाले मुद्दों के बारे में जागरूक कर रही है। अल्हुआ विकास तीन भागों की श्रृंखला फुलेरा का पंचायती राज का तीसरा और अंतिम भाग है।

 

मंत्रालय ने कहा कि यह फिल्म ग्रामीण स्थानीय निकायों के अपने राजस्व स्रोत उत्पन्न करने के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान करती है। यह ग्रामीण भारत में पंचायती राज संस्थानों की आत्मनिर्भरता को मजबूत करने में सहायता करती है।