मिजोरम में पाम संडे मनाया गया। इस अवसर पर सुबह शोभा यात्राएं निकाली गईं। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं भी आयोजित की गईं। पाम संडे, यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने से पहले यरूशलेम में उनके प्रवेश की स्मृति में मनाया जाता है।
वहीं केरलम में आज पाम संडे श्रद्धापूर्वक मनाया गया। पाम संडे, पवित्र सप्ताह की शुरुआत का प्रतीक है। पाम संडे से ईस्टर के उत्सव आरंभ होते हैं जो गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे तक चलते हैं। इस अवसर पर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं और जुलूस निकाले गए। तिरुअनंतपुरम के पालयाम स्थित सेंट जोसेफ मेट्रोपॉलिटन कैथेड्रल और पट्टोम के सेंट मैरी कैथेड्रल सहित कई प्रमुख गिरजाघरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।