अक्टूबर 9, 2025 6:40 अपराह्न | Palau | world'sfirstliveunderwaterinterview

printer

पलाऊ ने पानी के अंदर दुनिया के पहले सजीव साक्षात्‍कार का सफलतापूर्वक आयोजन किया

प्रशांत महासागर के एक द्वीपीय देश, पलाऊ ने पानी के अंदर दुनिया के पहले सजीव साक्षात्‍कार का सफलतापूर्वक आयोजन किया। महासागर संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, पलाऊ के राष्ट्रपति सुरंगेल व्हिप्स जूनियर ने एस्टोनिया के ओलंपियन तैराक मेरले लिवांड के साथ यह साक्षात्कार आयोजित किया।

 

समुद्र के नीचे की इस बातचीत को लाईफाई टॉकिंग मास्क तकनीक से यह संभव हुआ। यह तकनीक पानी के अंदर ध्वनि संचारित करने के लिए प्रकाश का उपयोग करती है।

 

पलाऊ, फिलीपींस के पूर्व में लगभग 340 द्वीपों का एक समूह है और बढ़ते समुद्र के प्रति बेहद संवेदनशील है। राष्ट्रपति व्हिप्स ने स्वीकार किया है कि आने वाले वर्षों में उनके देश के कुछ द्वीप समाप्‍त हो सकते हैं।

 

इससे पहले, मॉलदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने 2009 में स्कूबा पहने अधिकारियों के साथ पानी के भीतर मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित करके इतिहास रचा था।

 

वर्ष 2019 में, सेशेल्स के पूर्व राष्ट्रपति डैनी फॉरे ने हिंद महासागर में एक पनडुब्बी में एक साक्षात्कार आयोजित किया था।