मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 20, 2025 1:34 अपराह्न

printer

पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने क्वेटा से 2 छात्रों सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया

पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने बलूचिस्तान के क्वेटा, पंजगुर, खरान और मस्तुंग जिलों से 2 छात्रों सहित 18 लोगों को कथित तौर पर गिरफ्तार किया और उन्हें अज्ञात स्थानों पर ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि सैन्य कर्मियों ने दोनों छात्रों को शुक्रवार देर रात उनके घर से बिना किसी वारंट के गिरफ्तार कर लिया।

   

 

पाकिस्तानी सुरक्षा बल कल  बलूचिस्तान के विभिन्न हिस्सों से 8 नागरिकों को जबरन ले गए।

   

 

पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग और अन्य निगरानी समूहों ने लोगों के लापता होने की बढ़ती घटनाओं की निंदा की और इन्हें कानूनी तथा नैतिक मानकों का स्पष्ट उल्लंघन बताया। आयोग ने अपनी हालिया रिपोर्ट में आगाह किया है कि बलूचिस्तान में लोगों के अपहरण की घटनाएं लगातार जारी हैं, जिससे जनता का विश्वास कम हो रहा है और क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ रही है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला