मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 28, 2025 12:21 अपराह्न

printer

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर अज्ञात बंदूकधारियों ने की गोलीबारी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंक-रोधी अभियानों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे समूह पर अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी की है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। इससे एक दिन पहले खैबर ज़िले के ज़खा खेल इलाके में मोर्टार हमले में एक लड़की की जान चली गई थी, जिसके बाद प्रदर्शन शुरू हो गया।

 

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री के विशेष सहायक ने बताया कि स्थानीय लोगों ने लड़की के शव को सुरक्षा चौकी के सामने रख दिया था और फिर आतंकवादियों ने तिराह घाटी में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की।