मार्च 25, 2026 1:23 अपराह्न

printer

2025 में पाकिस्तान रहा दुनिया का सबसे प्रदूषित देश

वर्ष 2025 में पाकिस्तान, विश्व का सबसे प्रदूषित देश रहा, इसके बाद बांग्लादेश और ताजिकिस्तान का स्थान रहा। स्विट्जरलैंड की एक वायु गुणवत्ता कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में इसकी घोषणा की गई। रिपोर्ट के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक रैंकिंग में पाकिस्तान में पीएम 2.5 का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन के वार्षिक मानक से 13.5 गुना अधिक है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि देश की वित्तीय राजधानी कराची में हाल के वर्षों में स्थिति पिछले वर्षों की तुलना में कहीं अधिक खराब है। 143 देशों की सूची में भारत का स्थान छठे नंबर पर रहा। वही, चाड और कांगो चौथे और पांचवें स्थान पर रहे।