अप्रैल 3, 2026 7:09 अपराह्न

printer

पाकिस्तान: आत्मघाती कार बम हमले में 4 की मौत, 13 घायल

पाकिस्‍तान में खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत के बानू जिले में एक थाने में कल रात आत्‍मघाती कार बम विस्‍फोट में चार लोगों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए। मृतकों में चार व्‍यक्ति एक ही परिवार के हैं। हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन को थाने के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी, जिससे एक जोरदार धमाका हुआ जिसकी आवाज कई मील दूर तक सुनाई दी।।

विस्‍फोट के बाद गोलाबारी हुई जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने बताया है कि विस्‍फोट से कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। किसी भी गुट ने अभी तक हमले की जिम्‍मेदारी नहीं ली है।