फ़रवरी 23, 2025 4:12 अपराह्न

printer

पाकिस्तान ने 22 भारतीय मछुआरों को भारत वापस भेजा

पाकिस्तान ने कल शाम 22 भारतीय मछुआरों को वापस भेज दिया। ये अटारी-वाघा संयुक्त चेक पोस्ट से भारत में दाखिल हुए। ये मछुआरे वर्ष 2021-22 में मछली पकड़ते समय पकड़े गए थे, जब वे अनजाने में पाकिस्तान के जलक्षेत्र में प्रवेश कर गए थे। सजा पूरी होने के बाद उन्हें वापस भेजा गया है।

 

इन मछुआरों में 18 गुजरात के तीन दीव और एक उत्‍तर प्रदेश से हैं। इनमें से तीन शारीरिक रूप से विकलांग हैं, एक मूक बधीर, जबकि एक अन्य कैंसरग्रस्‍त है। गुजरात से मत्स्य विभाग का दल रेलगाडी से घर वापस ले जाने के लिए आज अमृतसर पहुंच चुका है।