जून 27, 2025 6:31 अपराह्न

printer

पाकिस्‍तान में पोलियो का इस वर्ष का 13वां मामला दर्ज किया गया

पाकिस्‍तान में आज पोलियो का इस वर्ष का 13वां मामला दर्ज किया गया। इस्‍लामाबाद में पोलियो उन्‍मूलन के लिए बनाई गई प्रयोगशाला ने दक्षिणी खैबर पख्तूनख्वा में 18 महीने की बच्‍ची में पोलियो के वायरस की पुष्टि की है। ये क्षेत्र में इस वर्ष पोलियो का 7वां मामला है। जिससे उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में वायरस के संक्रमण को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं।

 

अब तक सिंध प्रांत में पोलियो के चार और पंजाब तथा गिलगित- बाल्‍टिस्‍तान में एक-एक मामला दर्ज किया गया है।