अक्टूबर 15, 2025 6:52 अपराह्न | forciblyevicting | Pakistan | Peshawartransgendercommunity | Police

printer

पाकिस्तान: पेशावर के ट्रांसजेंडर समुदाय ने पुलिस पर उनके सदस्यों को जबरन बेदखल करने का आरोप लगाया

पाकिस्तान में, पेशावर के ट्रांसजेंडर समुदाय ने पुलिस पर खैबर पख्तूनख्वा के विभिन्न जिलों से उनके सदस्यों को जबरन बेदखल करने का आरोप लगाया है। समुदाय के नेताओं ने कहा कि पुलिस ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को निशाना बना रही है। वहीं पुलिस उन्‍हें धमकाने, जबरन वसूली करने और उनकी हत्या करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रही है।

 

उन्होंने स्वाबी, नौशेरा, चारसद्दा और अन्य इलाकों में बेदखली का आरोप लगाया और इस व्यवहार को अमानवीय बताया। बार-बार अपील के बावजूद, अधिकारियों ने उनकी सुरक्षा की गुहार को अनसुना कर दिया है।

 

ट्रांसजेंडरों ने यह भी कहा कि पुलिस अधिकारी समुदाय के नेताओं और मौलवियों को ट्रांसजेंडर लोगों को बाहर निकालने में मदद कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के अनुसार, 2015 से अब तक प्रांत में 158 ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को बिना न्याय के मार दिया गया है।