पाकिस्तान ने हाल ही में ईरान और अमरीका के बीच संघर्ष के दौरान ईरानी सैन्य विमानों को अपने एयरबेस पर चुपचाप ठहरने की अनुमति दी। जबकि पाकिस्तान सार्वजनिक रूप से खुद को तेहरान और वाशिंगटन के बीच संघर्ष समाप्त करने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था। एक अमरीका मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ ईरानी विमान रावलपिंडी के पास स्थित पाकिस्तान के नूर खान वायुसेना अड्डे पर खड़े किए गए थे। यह एक महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाना है, जहां विमानों और सैन्य संसाधनों को संभावित अमरीकी हमलों से सुरक्षित रखने की कोशिश की गई।
रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने पाकिस्तान की मध्यस्थ की भूमिका को पूरी तरह से पुनः समिक्षा करने की मांग की। उन्होंने कहा है कि 28 फरवरी को शुरू हुआ अमरीका ईरान संघर्ष जो 8 अप्रैल से रूका हुआ है उसमें पाकिस्तान की भूमिका संदिग्ध लगती है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ईरान ने कुछ नागरिक विमानों को पड़ोसी देश अफगानिस्तान भेज दिया था।
इस बीच, अफगान नागरिक उड्डयन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि ईरान की “महान एयर” का एक विमान संघर्ष शुरू होने से कुछ समय पहले काबुल पहुंचा था और ईरानी हवाई क्षेत्र बंद होने के बाद भी वहीं रुका रहा। हालांकि, तालिबान प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने इस दावे का खंडन किया है।