अप्रैल 6, 2026 6:44 अपराह्न

printer

पाकिस्तान: एचआरसीपी ने फर्जी मुठभेड़ों में 1000 से अधिक मौतों पर न्यायिक जांच की मांग की

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान और मानवाधिकार आयोग पाकिस्तान-एचआरसीपी ने पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ द्वारा गठित विशेष पुलिस बल की फर्जी मुठभेड़ों में एक हजार से अधिक लोगों की हत्या के मामले में तत्काल न्यायिक जांच की मांग की है। आयोग के एक अधिकारी के अनुसार, पिछले एक वर्ष में पंजाब के अपराध नियंत्रण विभाग-सीसीडी ने फर्जी मुठभेड़ों के जरिए एक हजार से अधिक संदिग्धों को बिना किसी अपराध के मार दिया है। आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि सीसीडी ने फर्जी पुलिस मुठभेड़ों की जानबूझकर नीति अपनाई है, जिससे गैर-न्यायिक हत्याएं हो रही हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने कहा कि सीसीडी प्रांत में किसी को कभी भी बेवजह मार सकती है, जिससे पाकिस्तान में जंगलराज स्थापित हो रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला